गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन
बस्ती,कप्तानगंज। कप्तानगंज क्षेत्र के तिलकपुर में गोंड समाज के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ ने महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया एवं उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य में अदम्य साहस वैभवशाली इतिहास बनाने वाली रानी दुर्गावती महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने मुंगलो को कई बार हराकर सिंहासन को संभालकर रखा।
उन्होंने कहा एक नारी होकर समाज में मान, सम्मान, स्वाभिमान बचाने के लिए लड़ते लड़ते अपनी जान गंवा दी लेकिन उन्होंने किसी मुगल सेना के सामने अपने आपको नतमस्तक नही किया।उन्होंने हँसते हँसते अपने प्राण न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा ऐसे महान शासिका के बलिदान दिवस पर याद किया गया।
इस अवसर पर राम नाथ गोंड, जगराम धुरिया, काशी प्रसाद गोंड, चंदन गोंड, सुरेश गोंड, राजेश गोंड, सालिक राम गोंड आदि उपस्थित रहे।


