पूर्व जिला पंचायत विनोद चौधरी ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

 पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

अरुण मिश्रा 

बस्ती. जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद चौधरी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया।

कप्तानगंज नगर पंचायत के गौरा गांव के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

आज 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है जिस के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय सहित कस्बे व बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया इसी क्रम में कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद चौधरी ने गौरा गांव में सपा नेता राकेश चौधरी रामसुख चौधरी सहित अन्य समर्थकों के साथ केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया एवं एक दूसरे में खुशियां साझा की कप्तानगंज कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रूप में विनोद चौधरी लगातार क्षेत्र क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए समर्थन की अपील कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.