बस्ती जनपद के 2 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान पत्र
यूपी,बस्ती। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में मंगलवार को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के राज्य स्तर के विजेताओं को एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इसमें बस्ती जनपद पूर्व माध्यमिक कथरूआ विकासखंड बनकटी के शिक्षक हरिकेश प्रजापति और इसी विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरापुर की शिक्षिका श्रीमती सुरभि ओझा को राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय विजेता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उक्त दोनों शिक्षकों को राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने पर प्रधानाध्यापक सहित ,विद्यालय परिवार जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चंद्रिका सिंह, जिला महामंत्री बालकृष्ण ओझा , जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार यादव , जिला उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, सुधीर कुमार तिवारी, शिव प्रकाश सिंह ,बनकटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार गौड़, ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद असलम, कोषाध्यक्ष मक्खन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ह्रदय विकास पांडे ,हरिश्चंद्र चौधरी, हरिश्चंद्र शास्त्री, एआरपी अजय कुमार पाल, राकेश मिश्रा राही वंश राज गुप्ता, दीपक कुमार पांडे सहित अन्य सम्मानित लोगों ने बधाइयां दी।


