मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक



बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी दुबौलिया विनोद कुमार के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल निधि सिंह व सुलेखा राजभर द्वारा एडी कॉन्वेंट एकेडमी स्कूल दुबौलिया में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। 

महिला कांस्टेबल द्वारा विद्यालय की छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। महिला कांस्टेबल निधि सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी और कहा कि यदि किसी तरह की कोई गलत गतिविधियां या महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न की कार्यवाही हो रही हो तो तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। अपराधियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं महिलाओं को इसके विषय में लगातार मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया जाता है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने विद्यालय में महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत हो रहे कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए संबंधित सहायता हेतु अपना cug नंबर भी दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.