सरयू नदी में लापता युवक का 30 घंटे बाद मिला शव

सरयू नदी में लापता युवक का 30 घंटे बाद मिला शव




यूपी, बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध पर बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले युवक का पैर फिसल जाने के कारण नदी की तेज धारा में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के 30 घंटे बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर टकटकवा गांव के पास नदी किनारे शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान राजकुमार 32 वर्ष के रूप में की। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा।

दुबौलिया कस्बा निवासी राजकुमार बुधवार की सुबह घर से अपने साइकिल से शौच के लिए निकले थे कटरिया चांदपुर तटबंध पर बाढ़ चौकी के पास बने ठोकर पर पैर फिसलने के कारण सरयू नदी में लापता हो गए थे स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन किया गया लेकिन राजकुमार का कुछ पता नहीं चल सका। घटना के दूसरे दिन करीब 30 घंटे बाद दुबौलिया थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के पास नदी किनारे ग्रामीणों ने एक शव उतराता हुआ पानी में देखा। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजकुमार के रूप में की। हालाकी नदी में लापता युवक की तलाश मे आजमगढ़ से पीएसी बीसवीं बटालियन के आधा दर्जन गोताखोर के जवान भी दोपहर बाद से ही सर्च ऑपरेशन नदी में चला रहे थे। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.