यूट्यूब के जरिए सुर्खियां बटोर रही बेटी

 यूट्यूब के जरिए सुर्खियां बटोर रही बेटी



बस्ती जिले में जिला कमांडेंट होमगार्ड अंतिम कुमार सिंह की बेटी आकृति सिंह यूट्यूब पर अपने गानों से सुर्खियां बटोर रही हैं।

India vs Pak live today match

आकृति सिंह के बचपन की शिक्षा इलाहाबाद में हुई एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड अंतिम कुमार सिंह का परिवार लखनऊ में निवास करता है। बचपन से ही गानों का शौक रखने वाली आकृति ने धीरे-धीरे करके संगीत की दुनिया में अपना कदम रखा और आज वह यूट्यूब पर बड़ी संख्या में फालोवर्स की सुर्खियां बटोर रही। आकृति सिंह द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर वंदे मातरम का देश भक्ति गीत वीडियो मिक्सिंग के साथ प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने वालों की संख्या यूट्यूब पर करीब चार लाख अस्सी हजार के करीब पहुंच गई है।

मात्र 7 दिन में ही देशभक्ति गाने को सुनने वालों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

युवाओं में अपने गाने से देशभक्ति का जज्बा पैदा करने वाली आकृति सिंह यूट्यूब पर काफी सराही जा रही है।

वर्तमान समय में आकृति एम.काम की छात्रा है।

पढ़ाई के साथ साथ गाने का शौक रखने वाली आकृति को माता पिता का बेहतर सहयोग मिलता है।

कहा जाता है कि हौसला अगर हो तो कामयाबी कदम चूमती है इसका प्रमाण देते दिखाई दे रही हैं आकृति सिंह...

https://youtu.be/KW9D3PIwEl4



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.