(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। विहिप के द्वारा विक्रमजोत प्रखंड के कोटही माता मंदिर अमोढा बाजार में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय पूजक अर्चक प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा जी ने किया, संचालन उपाध्यक्षा भारती शुक्ला ने, तथा आचार्य पद्धति प्रदीप पाण्डेय ने किया ।कार्यक्रम में दिनेश मिश्र ने मुख्य अतिथि माननीय गजेंद्र जी का नारियल व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, संतोष सिंह ने प्रांत मंत्री नागेंद्र जी का विवेक सिंह सोनू ने प्रांत पालिका श्रीमती कविता तिवारी जी का तथा प्रदीप पाण्डेय ने महन्त रामरेखा का स्वागत किया ।
प्रस्तावना भाषण करते हुए प्रांत मंत्री नागेंद्र जी ने आने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला ।मुख्य अतिथि व वक्ता माननीय गजेंद्र जी ने विहिप की स्थापना, कार्य, और आने वाले समय में परिषद् की आवश्यकता पर बल दिया ।अध्यक्षीय अभिभाषण करते हुए दिनेश मिश्र ने कहा हम इस वर्ष समितियों के माध्यम से हर गाँव में संगठन का विस्तार करेंगे ।आने वाले हित चिंतक अभियान में घर घर हिन्दू हित चिंतक बनाएंगे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्संग प्रमुख प्रमोद तिवारी जी, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मधुर नारायण शुक्ला, सः मंत्री सर्वेश श्री वास्तव, सेवा प्रमुख वाल्मीकि सोनकर, विशेष समपर्क प्रमुख विपिन सोनी, संरक्षक अजीत सोनी, विक्रमजोत कार्याध्यक्ष दिलीप कशौधन, हरीश मिश्रा जी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश शर्मा, बजरंग दल जिला बलोपासना प्रमुख लवकुस शर्मा, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राहुल तिवारी जी तथा अन्य सम्मानित सदस्य वा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।


