प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नेपाल से दिल्ली के लिए पैदल निकला युवक, कहा भारत के साथ रहा है रोटी बेटी का नाता
बस्ती(उत्तरप्रदेश,भारत)। बता दें भारत के पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज से एक युवक पैदल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली के लिए चल पड़ा है। बस्ती पहुंचे नेपाली युवक का कहना है कि वह नेपाल और भारत के रिश्तों में आई खटास को कम करने के लिए यह पैदल यात्रा कर रहा है ताकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी बात रख सके नेपाली युवक शेष मुन्ना ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और नेपाल के बीच संबंधों में कुछ खटास आई है जो कि नहीं होना चाहिए था मुन्ना ने कहा कि हमारे देश नेपाल ब भारत के बीच रोटी बेटी के रिश्ते रहे हैं इसी उद्देश्य को लेकर नेपाल सरकार की सहमति से यह यात्रा कर रहा हूं भारत में मुझे इसका भरपूर सहयोग मिल रहा है। युवक ने बताया कि 6 अगस्त को उसने यात्रा पर प्रारंभ की है 30 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर यात्रा समाप्त तो होगी।

