बस्ती:आमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित

न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टिनिच। खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है बच्चो के शारीरिक विकास होता है।बच्चो को खेलने के लिए शीघ्र न्याय पंचायत स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।उक्त बाते आमा प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने व्यक्त किया।

आज ब्लाक के आमा न्याय पंचायत मे संचालित प्राथमिक विद्यालय आमा पर शनिवार को बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 19 विद्यालय के छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया
बालको के 100मीटर दौड मे प्राथमिक विद्यालय आमा के शनि और बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय बेलवाडाड की शिखा ने प्रथम स्थान हासिल,किया ,जूनियर बालक बर्ग मे100मीटर की दौड मे उच्च प्राथमिक विद्यालय आमा के प्रदीप बालिका वर्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय आमा की रागिनी नेप्रथम स्थान हासिल किया 
वही बालिका वर्ग के खेले गये कब्बड्डी मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैवा जगल ने बेतौहा उच्च प्राथमिक विद्यालय को पराजित कर बिजयी रहा ,व विजयी प्रतिभागीयो को पुरस्कार दिया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ सल्टौआ ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिध दुष्यंत विक्रम सिंह ने मा सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। 
 ब्लाक व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्र की देखरेख मे खेल कार्यक्रम आयोजित किऐ गये। 

मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु,सकुलप्रभारी डाक्टर दिवाकर मिश्र, प्रधान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित कुमार सिंह प्रधान श्रीराम पाण्डेय,राम सागर, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश यादव,ब्लाक व्यायाम मेराज अहमद,कविता बर्मा,प्रदीप यादव,आशाराम,राजेश चौधरी , यशोदा नंद यादव सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.