बस्ती: कप्तानगंज क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ट्रक में घुसी, हादसे में एक की मौत 4 घायल

 बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ट्रक में घुस गई। हादसे में 1 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही 4 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।


बता दे बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास हाईवे पर सुबह भोर में एक अनियंत्रित रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई जिससे हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे हाईवे के देवदूत कहे जाने वाले पत्रकार/समाजसेवी प्रमोद ओझा ने तुरंत पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को भी घटना की सूचना दी इसके साथ ही कप्तानगंज पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.