व्यापारियों के सहयोग से कप्तानगंज चौराहे के नवनिर्मित पुलिस चौकी पर लगा सीसीटीवी कैमरा

व्यापारियों के सहयोग से कप्तानगंज चौराहे के नवनिर्मित पुलिस चौकी पर लगा सीसीटीवी कैमरा





यूपी,बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित त्रिनेत्र अभियान के अंतर्गत व्यापार संगठन कप्तानगंज के अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी के नेतृत्व में नगर पंचायत कप्तानगंज चौराहे पर बने नवनिर्मित सीसीटीवी कैमरा लगाया गया।

व्यापार संगठन के बृजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में व्यापारियों के साथ किए गए बैठक में त्रिनेत्र अभियान के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया था कि व्यापार संगठन कप्तानगंज द्वारा कप्तानगंज चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। जिससे चौराहे के सभी दिशाओं में कैमरे के माध्यम से गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

क्षेत्र में होने वाले चोरी,लूट, अपराध आदि गतिविधियों पर कैमरे के माध्यम से नजर रखने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

पुलिस बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने में व्यापार संगठन के अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, बृजेश कुमार गुप्ता, संरक्षक नरेंद्र कुमार कसौधन (मुन्ना भाई) कन्हैया लाल,मोहन मोदनवाल,सुनील सिंह,राजदीप सिंह, राजकुमार चौधरी, गोविंद प्रसाद, सर्वेश कुमार, दयानंद चौधरी, गया प्रसाद मिश्रा, चंद्रिका पाठक, सुनील कसौधन, वीरेंद्र कसौधन, लल्लू सोनी,ओम प्रकाश सोनी, रफीउल्लाह,प्रकाश गुप्ता सहित कस्बे के अन्य व्यवसायियों का विशेष योगदान रहा।

वही कप्तानगंज पुलिस ने व्यापारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.