बस्ती: कप्तानगंज क्षेत्र में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं, पूर्व भाजपा विधायक के कार्यालय में घुसे चोरों ने कार्यालय में रखे अलमारी सहित पूरे घर को खंगाला

कप्तानगंज विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला के सेवा सदन कार्यालय में ताला तोड़कर चोरों द्वारा किया गया चोरी का प्रयास

बता दे बस्ती जनपद के कप्तानगंज विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला के कार्यालय में बीती रात चोरों ने अंदर घुसकर घर मे रखें अलमारी का ताला तोड़ते हुए पूरे घर की तलाशी ली हालांकि अभी इस मामले में यह नहीं पता चल पाया है कि चोर अपने साथ चोरी करके क्या ले गए हैं क्योंकि पूर्व विधायक तथा उनके प्रतिनिधि बाहर है, चोरी की सूचना पर वह कप्तानगंज के लिए निकल चुके हैं दोपहर तक उनके कप्तानगंज पहुंचने की उम्मीद है  उनके पहुंचने पर ही पता चल पाएगा कि क्या सामान रखा था और चोरों द्वारा क्या चोरी की गई है फिलहाल मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी है साथ ही फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है बता दे कप्तानगंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की कई घटना सामने आई है वही पुलिस द्वारा अभी कल ही एक चोरी का खुलासा किया गया तथा दो चोरों को गिरफ्तार किया गया वहीं गिरफ्तारी के ही रात मे पूर्व विधायक के कार्यालय में चोरी का यह मामला सामने आया है विधायक के कार्यालय में चोरी के इस घटना से कप्तानगंज पुलिस के कार्य प्रणाली तथा रात्रि गश्त पर भी क्षेत्र के लोग सवाल उठा रहे हैं। घटना को लेकर पूर्व विधायक सीएचएल प्रकाश शुक्ल के प्रतिनिधि सुनील पांडे से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि नेताजी तथा वह स्वयं अभी बाहर हैं, वह कप्तानगंज पहुंचने वाले हैं, कप्तानगंज पहुंच कर वह मामले की जांच पड़ताल करके इसकी लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर देंगे तथा कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.