दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन




यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य दत्त त्रिपाठी की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

विद्यालय के संरक्षक राकेश मणि त्रिपाठी एवं कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक नवनीत त्रिपाठी व राहुल त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 15 नवंबर एवं 16 नवंबर को होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों के बच्चे कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन में करते हैं उनका परिचय प्राप्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आज प्रतियोगिता के प्रथम दिन अभिलाषा एकेडमी,मां गायत्री इंटर कॉलेज, संतकबीरनगर इंटर कॉलेज, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार एवं पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया है।

जिसमें बतौर कोच खेल शिक्षक शिवपूजन चौधरी के देख रेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस मौके मां गायत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा, अभिलाषा एकेडमी के डायरेक्टर हरिशंकर पाण्डेय, सेवानिवृत शिक्षक झिनकान चौधरी,राम सहाय, पंकज त्रिपाठी,वीएन मिश्र, राजेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, मानव तिवारी, पंकज पटेल, गुड्डू तिवारी, निवेश मिश्र शिवम मिश्रा, राजन चौधरी, हर्ष सिंह,असलम,विशाल, शिवा शर्मा सहित कई विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.