(आनंदधर द्विवेदी)
दुबौलिया। आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज द्वारा दुबौलिया में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के अंतिम दिन रामलीला कलाकारों ने भगवान राम के राज्याभिषेक और राम-भरत मिलाप का सजीव मंचन किया, साथ ही कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध नाटक हरिश्चंद्र का भी मंचन किया गया।
कलाकारों का बेहतर मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अंतिम दिन रामलीला कलाकारों ने सबसे पहले भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की आरती का मंचन किया। आरती के बाद भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या के लिए पुष्पक विमान से वापस आते हैं।
भगवान राम, लक्ष्मण,माता जानकी सहित हनुमान,जामवन्त व विभीषण संग जब अयोध्या पहुंचते हैं, तो नगरवासी खुशी में घरों को दिवाली से सजा लिए थे। भगवान राम के स्वागत में अयोध्यावासी खुशी में नृत्य कर रहे थे। भगवान राम और भरत का मिलन देख दर्शक भाव विह्वल हो गए। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक कुल गुरू वशिष्ठ करते हैं। भगवान राम अपने राज्य की जनता से एक साथ विभिन्न रूप में नगरवासियों के गले लगते हैं। इससे पूरा पंडाल राममय हो गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान- विजय शंकर सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में विनीत तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, योगेंद्र सिंह हरैया प्रमुख,परवीन कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भगवान बक्स सिंह, अजय पाल सिंह ,सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि दुबौलिया, बाबूराम सिंह, देवानंद सिंह (वकील साहब), मनोज सिंह, विभोर सिंह, संतोष पाण्डेय, अनिल सिंह, यशवंत सिंह ,टिंकू गुप्ता, विनोद यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र पाल सिंह, श्याम नारायण सिंह ,विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह, बिपिन सिंह, विशाल सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह व तेजभान सिंह आदि उपस्थित रहे।


