दरवाजे का कुंडा काटकर नकदी व जेवर चोरी

 दरवाजे का कुंडा काटकर नकदी व जेवर चोरी

पीड़ित परिवार के साथ गया था गांव, डमरुआ बाईपास की घटना

बस्ती। जिले में चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी की घटनाएं जिले में लगातार देखने को मिल रही है ऐसे ही घटना  बस्ती कोतवाली क्षेत्र डमरुआ बाईपास निवासी हरिलाल यादव के मकान में किराए पर रहने वाले शिक्षक विनोद कुमार यादव के आवास से चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के जेवर व 36 हजार रुपये नकदी उड़ा दिए। घटना की सूचना बुधवार की सुबह पीड़ित ने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को दी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरागल में तैनात व दुबौलिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार यादव परिवार के साथ बस्ती शहर से सटे डमरुआ बाईपास मोहल्ले में रिश्तेदार हरिलाल के मकान में किराए पर रहते हैं। गांव पर मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह मंगलवार को किराए के आवास में ताला बंद कर परिवार के साथ गांव चले गए। बुधवार की सुबह मकान मालिक ने मकान के बाहर बनी सीढ़ी पर लगे फाटक की कुंडा कटा देख विनोद को फोन किया। वह जब पहुंचे तो देखा कि अंदर दो कमरों के कुंडे टूटे थे। कमरे में रखी आलमारी का लाक भी टूटा था। चेक करने पर पता चला कि सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चेन और एक जोड़ा झुमकी के अलावा 36 हजार रुपये नकदी गायब था। बताया कि चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है।

बड़ेबन चौकी प्रभारी द्वारा निरीक्षण किया गया, पुलिस जांच में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.