भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने राजकुमार सोनकर
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की पुरानी मंडल कार्यकारिणी को भंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्र सरोज के निर्देशानुसार पुन: नई कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
दुबौलिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा पार्टी की हर संभव मदद हम करते रहेंगे।