कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 04 अन्तर्राज्जीय चोरों को किया गिरफ्तार

 कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 04 अन्तर्राज्जीय चोरों को किया गिरफ्तार


बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार अन्तर्राज्जीय  चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस व चोरी करने का सामान बरामद किया है।

बता दें पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय तथा पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के पास से चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस टीम ने चार अन्तर्राज्जीय चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा चोरी करने के बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त महेश सिंह पुत्र राज कुमार, जितेंद्र चौहान पुत्र विशोक चौहान,जीशान अल्वी पुत्र नन्हे अल्वी तथा प्रदीप कुमार पुत्र राम अवतार के खिलाफ पुलिस ने कप्तानगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का काफी लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.