सल्टौवा ब्लाक में फर्जी अंक पत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, बीएसए ने वेतन वसूली तथा FIR दर्ज कराने का दिया निर्देश
बता दें बस्ती जिले में बेसिक शिक्षा परिषदीय द्वारा संचालित विद्यालय में फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाली सहायक अध्यापिका को गुरुवार को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बर्खास्त कर दिया,इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी को वेतन वसूली और एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि बर्खास्त शिक्षिका ऊषा सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेवाई में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत थी। इनका निवास स्थान ग्राम करनपुर,पोस्ट बभनान जिला गोण्डा है,इन पर आरोप है कि स्नाातक के अंक पत्र में कूट रचित करके 2010 में नौकरी हासिल कर लिया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद आरोपी शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया गया लेकिन आरोपी शिक्षिका की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। सल्टौआ बीईओ के रिपोर्ट में 16 दिसम्बर 2020 से स्कूल से अनुपस्थित चल रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर बीएसए ने आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर वेतन की वसूली और एफआईआर दर्ज कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ को निर्देशित किया है।

