बस्ती: लालगंज में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या का एसपी ने किया खुलासा,दुष्कर्म के बाद बच्ची की हुई थी हत्या

 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी लालगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार 

बता दे लालगंज थाना क्षेत्र में गत दिवस एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को कीचड़ में छुपा दिया गया था। वहीं मामले में बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आवश्यक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पट्टीदार की शादी की बारात गोरखपुर गई थी, जिसमें सभी लोग चले गए थे तथा वह जानबूझकर रुक गया था रात्रि में डीजे पर जाकर महिलाओं बच्चों के साथ डांस कर रहा था जब डांस समाप्त हुआ तो सब चले गए। इसके बाद मृतका को टॉफी का लालच देकर आरोपी गांव के पूरब ले गया तथा दुष्कर्म किया पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी।पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बच्ची के शव को कीचड़ में दबा दिया। वहीं मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.