वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक "नाबार्ड" के वित्तीय समावेशन निधि के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
यूपी, बस्ती। बस्ती जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कप्तानगंज में स्थित जिला सहकारी बैंक के परिसर में किया गया।
बातचीत के दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे मैजिशियन अभिमन्यु सिंह सैम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सहकारी बैंक कुछ तकनीकी के चलते बैंकिंग सेवाओं में पीछे हो रहा था लेकिन वर्तमान समय में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होकर पुनः बैंकिंग सेवाओ के साथ ग्राहकों के बीच आया है, जिसमें निशुल्क खाते खोले जा रहे हैं एवं बिजली का बिल जमा निकासी सहित किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीमा सहित अन्य व्यवस्थाएं पुनः संचालित हो रही हैं।
मैजिक के साथ वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि क्षेत्र के ग्राहकों को एक बार पुनः जिला सहकारी बैंक से जोड़ा जाए और इसकी सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाय।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र यादव, कैशियर संजय सिंह, कृष्णा यादव,किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव विजय भान पांडेय, कृषि विभाग के डॉ0 सर्वेश यादव,मारकंडे मिश्रा, मनोज ओझा सहित क्षेत्र के किसान गया प्रसाद मिश्र, झिनकान चौधरी, सुनील सिंह, वीरेंद्र ओझा,रामअचल चौधरी,मुकेश मिश्रा, विजय सेन त्रिपाठी पंकज, डॉक्टर सुभाष चंद्र पांडे, प्रदीप मोदनवाल, राम गोपाल वर्मा सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

