कप्तानगंज पुलिस ने चोरी के टुल्लू पम्प व नकदी के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बता दें पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी महाराजगंज सर्वेश कुमार चौधरी तथा पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर से गुमटी में हुए चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के एक हजार रुपये तथा एक टुल्लू पंप बरामद किया गया है। मामले में कप्तानगंज थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने 6000 चोरी किए थे लेकिन 5000 खर्च कर दिया, शेष 1000 रूपया बचा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी महराजगंज उप निरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

