खेत तालाब योजना किसानों के लिए साबित हो रही वरदान
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। शासन द्वारा संचालित खेत तालाब योजना के अन्तर्गत पिछले वर्ष 36 लघु तालाब का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2023-24 के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है, जिसमें कुल 15 तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) डा. राजमंगल चौधरी ने दी है। उन्होने बताया कि 10 सामान्य एवं पिछड़ावर्ग तथा 5 अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य निर्धारित हैैं, जिसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
उन्होने बताया कि इस योजना में लाभार्थी का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किया जाता है। वर्षा का जल, जो खेतों से बह कर बाहर चला जाता है, अपने साथ उपजाऊ मिट्टी भी बहा लें जाता है। इस योजना के अन्तर्गत इस पानी को खेत में तालाब बनाकर सिंचाई एंव अन्य कार्यो के लिए किया जाता है।
उन्होने बताया कि लाभार्थी कृषक को रू0 105000- लगाना होता है, जिसमें से 50 प्रतिशत धनराशि रू0 52250अनुदान के रूप में तीन किश्तों में दिया जाता है। कृषको को पंजीकरण के बाद लघु तालाब के लिए रू0 एक हजार टोकेन मनी यूनियन बैंक की शाखा में जमा करना होता है। इसके पश्चात् 15 दिन में किसान को खेत तालाब के निर्माण के लिए खतौनी, फोटो तथा घोषणा पत्र आनलाइन अपलोड करना होता है। उन्होने बताया कि पंजीकरण/चयन हेतु पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल www.upagriculture.com पर आवेदन करना होता है। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि भवन स्थित भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

