उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने दुबौलिया बाजार में चलाया सदस्यता अभियान
(आनंद धर द्विवेदी)
दुबौलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने दुबौलिया बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की। जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर तथा संगठन में ऊर्जा कैसे भरा जाए इस विषय पर गहन चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर राम कुमार अग्रहरि, राम जी अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, फरीद अहमद, विनय सोनी, अंकित अग्रहरी , अनिल सिह, विकास सिंह एवम् सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।