गन्ना काटते समय खेत में निकले एक साथ तीन अजगर, किसानों में दहशत
बस्ती जिले गौर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में कुछ किसान मजदूरों के साथ गन्ना कटाई एवं छिलाई का काम रहे थे कि खेत में ही गन्ने के बीच में अजगर को देखकर डर गए और अफरा तफरी मच गई।
किसानों ने इस बात की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी,सूचना पर पहुंचे वन विभाग के वन रक्षक हरिओम पांडेय एवं धर्मेंद्र यादव ने जब खेत में एक अजगर मिलने के बाद और तलाश किया तो एक एक करके तीन अजगर गन्ने के खेत में मिले।
वन विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके ग्रामीणों के सहयोग से बड़े अजगरों को पकड़ कर बोरे में रखा और ले गए।
गन्ने के खेत में अजगर निकलने से क्षेत्र के अन्य किसानों में भी डर समां गया हैं कि खेत में और भी संख्या में अजहर हो सकते हैं।हालांकि वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन के बाद किसानों को आश्वस्त किया।
और पकड़े हुए तीनों अजगरों को लेकर वहां से गए तब किसानों ने राहत की सांस ली।
