नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को परसरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
परसरामपुर पुलिस ने शनिवार को नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को परशुरामपुर कस्बे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी घघौवा उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल राम अवधेश शामिल रहे।

