नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बता दे पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अनुज के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
बता दें रमेश चंद्र पुत्र स्व0 साधुराम निवासी सोनहटी बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती द्वारा वर्ष 2019 में हनुमान, राजपाल, बजरेश, अवध बिहारी, मनोज व कुछ अन्य लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके पैसे ले लिया गया तथा दिनांक 03.11.2020 को फर्जी नियुक्ति पत्र नवनीत कुमार महर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रामपुर बस्ती मे वार्ड ब्वाय, चपरासी तथा बाबू के पद पर दे दिया। चूंकि नियुक्ति पत्र फर्जी होने के कारण नियुक्ति नही मिल सका और पैसा वापस मांगने पर लाठी डन्डा लेकर मारने के लिये दौडा लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह,हे0का0 महेश राय,का0 पवन यादव,का0 मनोज यादव,महेंद्र यादव,का0 सुनील प्रसाद,का0 नितीश सिंह शामिल रहे।

