परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर पत्थर से हमला,लखनऊ रेफर

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर पत्थर से हमला,लखनऊ रेफर

(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गाँव के पास परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों पर किसी अज्ञात ने पत्थर फेंक दिया जिससे एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया । साथियों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । लालगंज थानाक्षेत्र के पाकरडाड़ निवासी 17 वर्षीय बेलाल पुत्र इकबाल अपने मित्र राज सोनी व शिवम सोनी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज के रामनरेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल के गणित का पेपर देकर लौट रहा था । लालगंज से महादेवा मार्ग पर बारीघाट गाँव के पास पहुंचते ही अज्ञात ने उन पर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया । जिससे बाइक पर बीच में बैठे बेलाल के सर में पत्थर जाकर लग गई जिससे वह चोटिल हो गया ।आनन-फानन में राज तथा  शिवम ने बाईक पर ही बैठा कर  बेलाल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेलाल को बस्ती के लिए रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंचे परिजन बेलाल को लेकर बस्ती पहुंचे लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । मिली जानकारी के मुताबिक बेलाल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है । थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.