शिव मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई कलश यात्रा
(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
बस्ती। आम कोईल गांव में शिव मंदिर की स्थापना करने के लिए मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों ने कलश यात्रा निकाली। मनोरमा संगम तट पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश में जल लेकर श्रद्धालु मंदिर वापस आए। लवकुश गुप्ता के नेतृत्व में कलश लिए 108 कन्याओं के साथ ,आम कोईल, महादेवा, पगार, बंजरिया, धाैरूखोर, सहित कई गांव के लोग भी पवित्र कलश यात्रा में जयकारा लगाते चल रहे थे। यात्रा मनोरमा नदी के संगम तक पहुंची जहां पंडित देवी प्रसाद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश अनुष्ठान पूरा कराया गया।

