पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बता दे बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में आज एक 28 वर्षीय युवक ने घर मे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब देखा तो तत्काल इसकी सूचना पैकोलिया थाने पर दी, सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की जांच पड़ताल में लगी हुई है, थाना अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया मृतक जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम कुमार कन्नौजिया संथुआ गांव का निवासी था, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।


