उपजिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद्र ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उपजिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद्र ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण



यूपी बोर्ड की चल रही है परीक्षाएं


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित है सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए जो भी इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर किए जाए वह पूरी तरह से पारदर्शी हो एवं हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओ में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

परीक्षा केंद्रों पर समुचित बैठने की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाए।

जिले में हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन में कड़े इंतजाम किए।

आज हो रही हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान कप्तानगंज में स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज में हरैया उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने पहुंचकर निरीक्षण किया एवं विद्यालय के इंतजाम के बारे में जानकारी ली एवं विद्यालय प्रबंधन को नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु निर्देशित किया।

एवं परीक्षा कक्ष में पहुंचकर परीक्षार्थियों से भी व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें अच्छे और बेहतर नंबर से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.