झण्डा फाड़कर जलाने वाले 02 अभियुक्तों को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा दिनांक- 24.03.2023 समय करीब 21.30 बजे ग्राम रघुनाथपुर में स्थित पंचशील व डा0 भीम राव अम्बेडकर के झण्डा को गांव के ही मनबढ़ व्यक्तियों द्वारा जला देने के सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0- 89/2023 धारा 295, 427, 505(2) IPC पंजीकृत कर अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. रविकुमार पुत्र पिंगल निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, उम्र 19 वर्ष ।
02. आरवेश पुत्र गौरी दत्त निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री नरायन लाल श्रीवास्तव जनपद बस्ती ।
02. का0 विकास यादव, का0 रंजीत सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।

