GPS से Toll Tax वसूली को मिली हरी झंडी, दुबारा बदलना पड़ेगा सारे गाड़ियों का नंबर प्लेट
(आनंद धर द्विवेदी)
बता दें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में कहा कि मैं सदन को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक साल के अंदर देश में टोल बूथ खत्म कर दिए जाएंगे और देश भर में टोल कलेक्शन के लिए जीपीएस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, इस टेक्नोलॉजी पर पिछले साल से ही काम चल रहा है, इसको जल्द ही किया लागू किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें नई टेक्नोलॉजी के मुताबिक, नंबर प्लेट में एक चिप लगाई जाएगी, जिसके बाद पुरानी नंबर प्लेट को नई नंबर प्लेट में बदला जाएगा। कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के जरिए एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल वसूली की जाएगी,इसके अलावा जीपीएस सिस्टम के माध्यम से सीधे वाहन स्वामी के अकाउंट से भी टोल वसूली करने की तकनीक पर काम चल रहा है, दोनों में किस विकल्प को लागू किया जाएगा इसकी सूचना जल्द ही मिल जाएगी।केंद्रीय परिवहन मंत्री ने खुद संसद में इसका ऐलान किया है, उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि एक साल के अंदर ही देश में नई तकनीक से टोल को वसूला जाएगा, इसके साथ ही फास्टैग सिस्टम से भी आपको राहत मिल जाएगी, देश भर में टोल टैक्स में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार की तरफ से बनाई जा रही नई तकनीक से किसी भी चालक से गलत टैक्स नहीं वसूला जाएगा, इस समय देश के हाइवों पर टोल प्लाजा बने हुए हैं, जिस पर फास्टैग की मदद से वसूली की जा रही है, लेकिन अभी भी फास्टैग यूजर्स को शिकायत है कि फास्टैग होने के बाद भी उन लोगों से पूरा टोल लिया जा रहा।

