बस्ती: लालगंज थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या

 लालगंज थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या

(ज्ञान चंद द्विवेदी)

बस्ती। शनिवार को थाना लालगंज पर समाधान दिवस में पहुंचे  नायब तहसीलदार बस्ती सदर घनश्याम शुक्ला व थानाध्यक्ष लालगंज ने फरियादियों की समस्या सुनीं।  समाधान समाधान दिवस में कुल 17 मामले आये,जिसमें से राजस्व विभाग से  09 तथा पुलिस विभाग से 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। राजस्व विभाग द्वारा 05 प्रार्थना पत्रों तथा पुलिस विभाग द्वारा 02 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष मामलों में पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को मौके पर समस्या निस्तारण के लिए भेजा गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.