समाजसेवी इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्र ने श्रेया मार्ट का किया उद्घाटन
(आनंदधर द्विवेदी)
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्र ने आज कप्तानगंज के पंडूल रोड पर एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने श्रेया मार्ट का विधिवत पूजन अर्चन करते हुए उद्घाटन किया एवं प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। आज के परिवेश में ग्राहकों को एक ही जगह कई तरह के समान मिल जाए ऐसे दुकान का प्रचलन तेज हो गया है एवं इससे उपभोक्ताओं के समय की बचत होती है कि उन्हें एक ही छत के नीचे ज्यादातर घरेलू सामान मिल जाए।
श्रेया मार्ट में विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान की उपलब्धता रहेगी।
जिसमे पूजा पाठ के साथ घरेलू उपयोग में आने वाले किराना मार्ट से संबंधित सभी समान मिलेंगे।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमर नाथ तिवारी ने क्षेत्र से आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी,युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी,पूर्व प्रधान कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी,हाइवे के देवदूत कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद ओझा,बृजेश त्रिपाठी सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



