रुधौली थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार व बाइक की टक्कर में दो घायल

 रुधौली थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार व बाइक की टक्कर में दो घायल


बता दे बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के दासिया के पास आज एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार सड़क के बगल गड्ढे में गिर गई तथा कार में आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बाइक पर सवार दोनो युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस l जांच पड़ताल में लगी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी की कार दुर्घटना के बाद बगल गड्ढे में गिर गई तथा कार में आग लग गई और कार देखते देखते धू-धू कर जल गई। कार सवार सभी लोग भिउरा गांव के निवासी बताया जा रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.