19 मार्च तक के लिए इंटरनेट सेवाएं की गईं सस्पेंड


 पंजाब के कई जिलों में 19 मार्च तक के लिए इंटरनेट सेवाएं की गईं सस्पेंड

पंजाब के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित। राज्य पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दें' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के कारण लिया फैसला।



पंजाब पुलिस ने शनिवार को 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उनके कट्टर समर्थकों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है. इस बीच, राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि घटनाओं के मद्देनजर पंजाब में कल रविवार, दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। 

"पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च (12:00 घंटे) से 19 मार्च (12:00 घंटे) तक सार्वजनिक सुरक्षा के हित में निलंबित रहेंगी."
गृह मामलों और न्याय विभाग, पंजाब
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.