बस्ती: जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक शतप्रतिशत निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करने का दिया निर्देश

बस्ती। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 31 मार्च तक शतप्रतिशत निराश्रित गोवंश गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ तथा नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 मार्च तक वे अपने संयुक्त हस्ताक्षर से इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेंगे कि सभी छुट्टा पशुओं को संरक्षित कर लिया गया है।

उन्होने कहा है कि निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करने का शासन की प्राथमिकता है। इस संबंध में समीक्षा करने पर जानकारी मिली है कि अभी भी जनपद में 780 निराश्रित गोवंश छुट्टा घूम रहे है। इनका गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाना नितान्त आवश्यक है। 

उन्होने कड़ी चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक सभी गोवंश गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करें तथा इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी और विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेंगा। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.