उत्तर प्रदेश में 7 पीपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 उत्तर प्रदेश में 7 पीपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

डीजीपी डॉo डीएस चौहान ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 7 अधिकारियों का तबादला कर किया है। डीएसपी पीलीभीत ज्योति यादव को डीएसपी पीटीएस मुरादाबाद के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है, एसपी आरटीसी चुनार मिर्जापुर, हरिराम यादव को डीएसपी पीटीएस जालौन, सहायक सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद मनोज कुमार बिष्ट को डीएसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद, सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी कर्ण सिंह यादव को डीएसपी पीटीएस सुलतानपुर, सहायक सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ वीरेन्द्र कुमार यादव को डीएसपी पीटीएस मेरठ, सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र इश्तियाक अहमद को डीएसपी पीटीएस उन्नाव तथा सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी अरशद जमाल सिद्दीकी को डीएसपी आरटीसी चुनार मिर्जापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.