अमरेश अध्यक्ष, राजकुमार शुक्ल सहित 9 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित

अमरेश अध्यक्ष, राजकुमार शुक्ल सहित 9 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित

बस्ती । रविवार को साधन सहकारी समिति लिमिटेड मरवटिया बाबू विकास खण्ड बस्ती सदर के चुनाव में अमरेश कुमार पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष और राजकुमार शुक्ल, श्रीमती गुड्डी देवी, सुनीता सिंह, सीताराम यादव, मीनाक्षी सिंह, राम गरीब, सरिता देवी, सुमन पाण्डेय  निर्विरोध डायरेक्टर चुने गये।

चुनाव अधिकारी मंजू त्रिपाठी, समिति के सचिव देवीलाल चौधरी की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,  राम चरन चौधरी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, रामशंकर यादव, जगदीश पाण्डेय, अमिट शुक्ल, धनुषधारी निषाद, रामजी चौधरी, नागेन्द्र शुक्ल, संजय पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.