कप्तानगंज में दो बाइकों के भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
बता दें रविवार की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बता दें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड गांव निवासी राहुल गुप्ता पुत्र शिव श्याम मोटरसाइकिल से कप्तानगंज कस्बे की तरफ आ रहा था, वहीं कप्तानगंज से नकटीदेई की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार विमल कुमार पुत्र उदल की मोटरसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां राहुल को गंभीर चोट आने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई।

