राहुल के पास नहीं है घर, BJP ने PM आवास में किया अप्लाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ' 52 साल बाद भी मेरे पास घर नहीं है' वाले बयान पर बीजेपी ने चुटकी ली। वायनाड बीजेपी ने कलपेट्टा नगरपालिका सचिव को एक आवेदन देकर कांग्रेस नेता के लिए एक घर की मांग कर दी है। बीजेपी नेताओं ने आवेदन में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने और उन्हें मकान व जमीन देने का अनुरोध किया है।

