प्रधान संघ अध्यक्ष ने घायल युवक को अपने निजी संसाधन से पहुंचाया अस्पताल
(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
बस्ती। बुधवार की देर शाम राम जानकी मार्ग के मनौवा और पाऊं चौराहे के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद अखिल भारतीय प्रधान संघ विकास खण्ड कुदरहा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया।
कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमा निवासी 75 वर्षीय खुनखुन शर्मा बुधवार को रोजमर्रा का सामान लेने पाऊं जा रहे थे अभी वे
राम जानकी मार्ग स्थित मनौवा और पाऊं चौराहे के बीच पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगातार फोन करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं आ रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर अखिल भारतीय प्रधान संघ विकास खण्ड कुदरहा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया। और प्राथमिक इलाज कराया। मानवता की सेवा हेतु संकल्पबद्ध प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाए जाने को लेकर क्षेत्रवासी उनकी सराहना कर रहे हैं।
इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैज वारिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद चोटिल व्यक्ति को उसकी बहन अपने घर लेकर चली गई।

