पंचायत भवनो पर लटका है ताला , सुविधाओ के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति

पंचायत भवनो पर लटका है ताला, सुविधाओ के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति 



संवाददाता: ज्ञान चंद्र द्विवेदी 

यूपी,बस्ती ग्रामीणों को ब्लाक और तहसील की भागदौड कम करने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत घर और मिनी सचिवालय संचालित करने के निर्देश दिए थे ।ताकि आय,जाति,मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने जैसी बुनियादी सुविधाए एक ही स्थान पर मिल जाए ।इसके लिए पंचायत सहायक भी नियुक्त किए गये है 

वही विकास क्षेत्र कुदरहा के बरही गांव मे बनाए गए पंचायत भवन मे आने जाने के लिए रास्ता नही होने से लाखो की लागत से बनाई गई पंचायत भवन केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है । परन्तु इस पंचायत भवन पर आने जाने के लिए रास्ता नही बनाया गया । वही पंचायत भवन परिसर मे इंडिया मार्का हैड पम्प के जगह देही नल का कर रहे उपयोग। सरकार लाखो रूपये खर्च कर पंचायत भवन बनवा रही कि ग्रामीणो को ब्लाक का चक्कर न काटना पडे ।ऐसे मे उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना केवल दिखावा साबित होते नजर आ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.