शराब बंदी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुबौलिया बाजार में की बैठक

 शराब बंदी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुबौलिया बाजार में की बैठक


बता दें सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शराब बंदी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर बैठक किया। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज आशीष राजभर के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में ओम प्रकाश राजभर के नीतियों पर चर्चा, देश में एक समान शिक्षा, बिजली माफी, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में शराबबंदी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कुछ पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। द्रोपदी देवी राजभर को ब्लॉक उपाध्यक्ष, हशा देवी राजभर को ब्लॉक महासचिव, कुशला देवी राजभर को  बूथ अध्यक्ष महिला मचं, संजय राजभर को ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मंच, मंगेश राजभर  को ब्लॉक उपाध्यक्ष, सूरज राजभर को ब्लॉक उपाध्यक्ष, हिमांशु राजभर को मिडिया प्रभारी तथा रवीन्द्र राजभर को बूथ अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजभर ब्लॉक अध्यक्ष दुबौलिया ने की। कार्यक्रम में दीपक यादव, दिलीप गौड़, पंकज राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.