बिजलीकर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने कई विद्युत उप केंद्रों पर की छापेमारी

 बिजलीकर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने कई विद्युत उप केंद्रों पर की छापेमारी


बस्ती। विद्युत कर्मचारियों का 72 घंटे का हड़ताल 16 मार्च से प्रस्तावित है। आंदोलन के चलते जनपदवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद तैयारी कर ली है। बिजली कर्मियों के संभावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 


बिजली विभाग के कर्मचारियों के संभावित हड़ताल के मद्देनजर आज उप जिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र ने हर्रैया तहसील क्षेत्र के कई विद्युत केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान विद्युत विभाग के कार्मिकों द्वारा हड़ताल के मद्देनजर उनकी मुख्य मांगों के बारे में जानकारी लेते हुए उपजिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश समस्त कर्मचारियों को दिया। 


उन्होंने कहा कि विभाग के कार्मिकों की मांगों का निराकरण शासन स्तर से होना है। जनपद स्तर पर किसी भी तरह के बड़े प्रदर्शन या धरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार तथा संभावित हड़ताल के दौरान हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.