कानपुर में होजरी की मंडी में लगी भीषण आग,सौ करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान
(आनंदधर द्विवेदी)
यूपी, कानपुर। कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांस मंडी स्थित हमराज कांपलेक्स के बगल में खड़ी इमारत एआर टावर में गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे के आसपास भीषण आग लग गई।
जिसमे करीब पांच सौ दुकानें जलकर राख हो गई। जिसमे करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
करीब 35 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है, राहत बचाव कार्य जारी है। त्योहारों को लेकर रेडिमेड के दुकानदारों ने रेडिमेड का माल भरा हुआ था,आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।
