यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी,कप्तानगंज की शीट हुई अनारक्षित
यूपी, बस्ती। आरक्षण के मामले में विवादित चल रही यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई है।
जिसमें नई अधिसूचना के मुताबिक आरक्षण के तहत सभी सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं।
बस्ती जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज को अनारक्षित सीट मिली है।
वहीं जिले के बनकटी को अनुसूचित जाति महिला, गायघाट अनुसूचित जाति, नगर बाजार महिला, मुंडेरवा पिछड़ा वर्ग, रुधौली पिछड़ा वर्ग, हरैया अनारक्षित, गनेशपुर पिछड़ा वर्ग महिला एवं बभनान नगर पंचायत को अनारक्षित सीट प्राप्त हुई हैं। आगामी दिनों में आरक्षण के मुताबिक नगर निकाय के चुनाव होने हैं जिसको लेकर चुनाव आयोग ने आरक्षण के मुताबिक सीटों की अधिसूचना जारी की है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत में पहली बार नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने है अधिसूचना का इंतजार पूर्व में तैयारी कर रहे सभी नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों को काफी बेसब्री से था आज चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए उहापोह की स्थिति को समाप्त करते हुए कप्तानगंज नगर पंचायत को परिसीमन के मुताबिक अनारक्षित सीट दिया है।
