उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त,हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई होगी वापस

 उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त,हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई होगी वापस 

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बिजली कर्मचारियों ने समय से पहले हड़ताल वापस ले ली है। गुरुवार की रात शुरू हुई हड़ताल को दोपहर बाद खत्म खत्म करने का ऐलान किया गया। बिजली कर्मचारियों ने रविवार रात 10 बजे तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। इसके बाद विभिन्न जिलों में जारी बिजली संकट को दूर करने की कार्रवाई शुरू की गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया है। अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र वापस लिया जाए।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.