कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान सेवा सहकारी समिति कप्तानगंज का चुनाव संपन्न,सरिता दुबे बनी अध्यक्ष

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान सेवा सहकारी समिति कप्तानगंज का चुनाव संपन्न,सरिता दुबे बनी अध्यक्ष

बस्ती। किसान सेवा सहकारी समिति कप्तानगंज के चुनाव में सरिता दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं। सरिता दुबे ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकिता तिवारी को एक मत से पराजित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कप्तानगंज पुलिस भी मुस्तैद रही।

बता दें जिले में सहकारी समिति का चुनाव आज रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कहीं निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए तो कहीं कांटे के टक्कर के बीच मतदान कराया गया। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरूस्त की गई थी, ताकि कहीं कोई विवाद न हो सके। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष कप्तानगंज पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।सरिता दुबे की जीत की खुशी जाहिर करते हुए महादेव दुबे ने कहा कि एक समय था जब इसी परिवार से श्री बाबूराम दूबे है यहां के प्रशासक हुआ करते थे आज फिर उसी परिवार के एक सदस्य ने परचम लहराया है उन्होंने पुलिस प्रशासन सहित समस्त लोगों को धन्यवाद दिया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.