ग्राम पंचायत सरैया बक्स में आयोजित हुई जन चौपाल, सुनी गई लोगों की समस्याएं

 प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत दुबौलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैया बक्स में आयोजित हुई जन चौपाल, सुनी गई लोगों की समस्याएं 


(आनंदधर द्विवेदी)

बता दें प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकास खंड दुबौलिया के ग्राम पंचायत सरैया बक्स में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजना की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराया। कार्यक्रम में प्रभारी वीडियो शेष राम दिवाकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

जनचौपाल में खाद्य रसद विभाग, पंचायत विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जन चौपाल में कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कई मामलों में टीम बनाकर जांच के लिए मौके पर भेजा गया। बता दे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में जनपद के कई ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया गया जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की लंबित कई समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण का प्रयास किया गया इसी क्रम में सरैया बक्स गांव में भी आज प्रभारी वीडियो शेष राम दिवाकर के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.